ब्रज रानी कृपा कीजे रज रानी कृपा कीजे

ब्रज रानी कृपा कीजे,
रज रानी कृपा कीजे,
ब्रज माहि किसी कोने,
मोहे धूलि बना दिजे।।

देखे – करुणामयी कृपा कीजिये।



संत चरण रज युगल चरण रज,

रज में मिल रज लिपटु मैं रज,
चरणों में मिला लीजे,
ब्रज वास दिला दिजे,
ब्रज माहि किसी कोने,
मोहे धूलि बना दिजे।।



रज कण कण में वास युगल का,

आनंद भरा एहसास युगल का,
कुंज यमुना पहुँचा दिजे,
आननद दिला दिजे,
ब्रज माहि किसी कोने,
मोहे धूलि बना दिजे।।



‘गोपाली’ पागल की है लाली,

जो लाली बरसाने वाली,
रस केली चखा दिजे,
बरसाना बसा लीजे,
मोहे पास बिठा लीजे,
ब्रज माहि किसी कोने,
मोहे धूलि बना दिजे।।



ब्रज रानी कृपा कीजे,

रज रानी कृपा कीजे,
ब्रज माहि किसी कोने,
मोहे धूलि बना दिजे।।

Singer – Charanjeet Barsane Wale
7206525965


Previous articleचलो अयोध्या राम राज में सजा दीपो की थाली
Next articleमेरे प्रभु राम आये है बहारों फूल बरसाओ
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here