भोलेनाथ तुम्हारा भोलापन भजन लिरिक्स

भोलेनाथ तुम्हारा भोलापन,
श्री विष्णु के मन भाया है,
दे दिया भस्मा को वरदान तूने,
बन नारी नारायण आया है,
भोले नाथ तुम्हारा भोलापन,
श्री विष्णु के मन भाया है।bd।



वरदान तुम्ही से पाकर के,

रावण भी बड़ा गर्वाया था,
तब राम जी ले अवतार प्रभु,
रावण का गर्व मिटाया था,
भोले नाथ तुम्हारा भोलापन,
श्री विष्णु के मन भाया है।bd।



जब करके तपस्या भगीरथ ने,

गंगा को तुमने मनाया था,
तारा साठ हजार सगर सूत को,
तीनों लोक में तेरी माया है,
भोले नाथ तुम्हारा भोलापन,
श्री विष्णु के मन भाया है।bd।



जब सती को सुनाई अमरकथा,

सुआ भी हुंकारा देता था,
सुऐ से बने सुकदेव मुनि,
उसने भी अमर पद पाया है,
भोले नाथ तुम्हारा भोलापन,
श्री विष्णु के मन भाया है।bd।



भोलेनाथ तुम्हारा भोलापन,

श्री विष्णु के मन भाया है,
दे दिया भस्मा को वरदान तूने,
बन नारी नारायण आया है,
भोले नाथ तुम्हारा भोलापन,
श्री विष्णु के मन भाया है।bd।

स्वर – मांगीलाल जी राव।


Previous articleसांवरिया मेरे साथ है भजन लिरिक्स
Next articleयूँ तो क्या क्या नज़र नहीं आता गजल लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here