भोले की सवारी देखो आई रे भजन लिरिक्स

बाबा की सवारी देखो आई रे,
भोले की सवारी देखो आई रे,
भक्तो में मस्ती देखो छाई रे,
बाबा की सवारी देखो आई रे।।



दूर दूर से यात्री आवे,

अर्जी अपनी लगावे,
अर्जी अपनी लगाकर वो तो,
मन चाहा फल पावे,
भोले ने बिगड़ी बनाई रे,
बाबा की सवारी देखो आई रे,
भोले की सवारी देखों आई रे।।



कोई बजावे झांझ मंजीरा,

ताशा और मृदंग,
रंग गुलाल अबीर में देखो,
मच रही है हुड़दंग,
महिमा भोले की सबने गाई रे,
महाकाल की सवारी देखो आई रे,
भोले की सवारी देखों आई रे।।



शाही सवारी में बाबा के संग,

भूत प्रेत सब आवे,
बजरंग भेरू गणपति के संग,
हरसिद्धि माँ आवे,
कांवड़ ये सबने चढ़ाई रे,
बाबा की सवारी देखो आई रे,
महाकाल की सवारी देखो आई रे,
भोले की सवारी देखों आई रे।।



बाबा की सवारी देखो आई रे,

भोले की सवारी देखो आई रे,
भक्तो में मस्ती देखो छाई रे,
बाबा की सवारी देखो आई रे।।

Singer – Shivay Agnihotri
8839323688


Previous articleशिव नाथ चरणों में तेरे कोटि कोटि प्रणाम है लिरिक्स
Next articleगुरू शरण में रेहणा रे चेला भाई कबीर भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here