भोले का रूप निराला है शिव भजन लिरिक्स

माथे पे चंदा सजाकर,
अंगो में भस्मी रमाकर,
अपनी जटा से,
गंगा को बहाकर,
बैठा है वो,
भोले का रूप निराला है,
पहने वो सर्पो की माला है।।

तर्ज – आज फिर जीने की।



श्यामल रंग सजीला,

उसका तो कंठ है नीला,
मृगछाल तन पे सजाए हुए है,
भोला मेरा,
भोले का रूप निराला हैं,
पहने वो सर्पो की माला है।।



करते जब नंदी पे सवारी,

दुनिया हो जाए उनपे वारि,
श्रष्टि नियंता चले जब भ्रमण को,
सब हो मगन,
भोले का रूप निराला हैं,
पहने वो सर्पो की माला है।।



डेरा कैलाश पे जमाकर,

भक्तो का ध्यान लगाकर,
करते है क्षण में समस्या निवारण,
मेरा भोला,
Bhajan Diary Lyrics,
भोले का रूप निराला हैं,
पहने वो सर्पो की माला है।।



माथे पे चंदा सजाकर,

अंगो में भस्मी रमाकर,
अपनी जटा से,
गंगा को बहाकर,
बैठा है वो,
भोले का रूप निराला है,
पहने वो सर्पो की माला है।।

Singer – Shiv Kumar Pathak


Previous articleआजा रे आजा रे मेरे श्याम सांवरे आजा रे लिरिक्स
Next articleचाल चाल मारी लीलन घोड़ी सासरिया में जाणो ये
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here