भोला तेरा डम डम डमरु बाजे मस्तक पे चंदा साजे

भोला तेरा डम डम डमरु बाजे,
मस्तक पे चंदा साजे,
कैलाश पे नाथ विराजे,
गले कालकूट शिव जटाजूट,
सेवक राजे महाराजे,
शम्भू तेरा डम डम डमरु बाजे,
मस्तक पे चंदा साजे,
कैलाश पे नाथ विराजे।bd।



शम्भू तू अजर अमर अविनाशी,

तेरा देवघर तेरी काशी,
हो अरघट मरघट वासी,
रमे भस्म अंग रहे भुत संग,
तुझे देख काल भी भागे,
शम्भू तेरा डम डम डमरु बाजे,
मस्तक पे चंदा साजे,
कैलाश पे नाथ विराजे।bd।



महादेवा हर युग में महिमा मंडित,

है निर्भय निडर अखंडित,
करे अधर्मियों को दण्डित,
हे महाकाल शक्ति विशाल,
त्रिलोक में डंका बाजे,
Bhajan Diary Lyrics,
शम्भू तेरा डम डम डमरु बाजे,
मस्तक पे चंदा साजे,
कैलाश पे नाथ विराजे।bd।



भोला तेरा डम डम डमरु बाजे,

मस्तक पे चंदा साजे,
कैलाश पे नाथ विराजे,
गले कालकूट शिव जटाजूट,
सेवक राजे महाराजे,
शम्भू तेरा डम डम डमरु बाजे,
मस्तक पे चंदा साजे,
कैलाश पे नाथ विराजे।bd।

Singer – Brijraj Singh Lakkha


Previous articleश्यामा जू मेरी श्यामा जू भजन लिरिक्स
Next articleमेरा कसूर क्या है इतना जरा बता दे लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here