भटके क्यों दर बदर कर भरोसा श्याम पर भजन लिरिक्स

भटके क्यों दर बदर,
कर भरोसा श्याम पर,
जिसने भी दिल से पुकारा,
हर मुसीबत से उबारा,
बेसहारों का सहारा,
साँवरा मेरा साँवरा,
साँवरा मेरा साँवरा,
भटके क्यूँ दर-ब-दर,
कर भरोसा श्याम पर।।



इसके आगे हार जा,

तन मन अपना वार जा,
लाख हो गहरा समंदर,
तू बिना पतवार जा,
आके दामन थाम लेगा,
फिर किनारा श्याम देगा,
जिंदगी भर का मिलेगा,
साँवरा मेरा साँवरा,
साँवरा मेरा साँवरा,
भटके क्यूँ दर-ब-दर,
कर भरोसा श्याम पर।।



आत्म बल मिल जाएगा,

फिर ना तू घबराएगा,
दूर हो मंजिल भले ही,
रास्ता मिल जाएगा,
होंसला तुझको मिलेगा,
आंधी में दीपक जलेगा,
साथ में हर दम चलेगा,
साँवरा मेरा साँवरा,
साँवरा मेरा साँवरा,
भटके क्यूँ दर-ब-दर,
कर भरोसा श्याम पर।।



है बहुत चंचल ये मन,

फिर भी कर थोड़ा भजन,
श्याम ने जीवन दिया है,
कुछ तो तू करले जतन,
कर नशा इस जाम का,
बस हरी गुणगान का,
सूर और रसखान का,
साँवरा मेरा साँवरा,
साँवरा मेरा साँवरा,
भटके क्यूँ दर-ब-दर,
कर भरोसा श्याम पर।।



कौन है तेरा यहाँ,

ना किसी से आस कर,
है फरेबी ये जमाना,
श्याम पर विश्वास कर,
दिल लगा दिलदार से,
सांवरे सरकार से,
‘संजू’ कहते प्यार से,
साँवरा मेरा साँवरा,
साँवरा मेरा साँवरा,
भटके क्यूँ दर-ब-दर,
कर भरोसा श्याम पर।।



भटके क्यों दर बदर,

कर भरोसा श्याम पर,
जिसने भी दिल से पुकारा,
हर मुसीबत से उबारा,
बेसहारों का सहारा,
साँवरा मेरा साँवरा,
साँवरा मेरा साँवरा,
भटके क्यूँ दर-ब-दर,
कर भरोसा श्याम पर।।

Singer – Sanju Sharma Ji


Previous articleझूला पे झूले प्यारी रानी राधिका जी भजन लिरिक्स
Next articleदाता मारा आवो आवो उलारीया नाडा रे धाम
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

3 COMMENTS

  1. Bahut pyara bhajan hai is bhajan me jindgi ki sachchai hai sanju bhaiya I love you ❤️ jai shree shyam ??????

  2. Shyam naam ke bhavsagar mein gotta lagakar hi andhero se nikal kar ujalo ki ore badh sakte hai.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here