बनोगे राधा तो ये जानोगे की कैसा प्यार है मेरा भजन लिरिक्स

बनोगे राधा तो ये जानोगे,
की कैसा प्यार है मेरा।।
तर्ज – ओ साहिबा 

बनोगे राधा तो ये जानोगे,
की कैसा प्यार है मेरा,
ओ साँवरे ओ साँवरे,
ओ साँवरे ओ साँवरे।।



क्या होती प्रतीक्षा है,

क्या पीड़ा होती है,
कितना जलता है दिल,
जब आँखे रोती है,
बहेंगे आँसू तब ये जानोगे,
की कैसा प्यार है मेरा,
ओ साँवरे ओ साँवरे,
ओ साँवरे ओ साँवरे।।



जब कोई सुनेगा ना,

तेरे मन के दुखड़े,
जब ताने सुन सुन कर,
होंगे दिल के टुकड़े,
सुनोगे ताने तो ये जानोगे,
की कैसा प्यार है मेरा,
ओ साँवरे ओ साँवरे,
ओ साँवरे ओ साँवरे।।



पनघट में मधुबन मे,

वो इंतजार करना,
ऐ श्याम तेरी खातिर,
वो घुट घुट कर मरना,
करोगे इंतजार जानोगे,
की कैसा प्यार है मेरा,
ओ साँवरे ओ साँवरे,
ओ साँवरे ओ साँवरे।।



क्या जानोगे मोहन,

तुम प्रेम की भाषा,
क्या होती है आशा,
क्या होती निराशा,
करोगे प्रेम तो खुद ये जानोगे,
की कैसा प्यार है मेरा,
ओ साँवरे ओ साँवरे,
ओ साँवरे ओ साँवरे।।



अब एक तमन्ना है,

अगर फिर से जनम मिले,
मै श्याम बनु तेरा,
तू राधा बन के जिये,
बनोगे राधा तो ये जानोगे,
की कैसा प्यार है मेरा,
ओ साँवरे ओ साँवरे,
ओ साँवरे ओ साँवरे।।


Previous articleबोल कागा बोल मेरे राम कब आएंगे भजन लिरिक्स
Next articleमेरा तार हरी से जोड़े ऐसा कोई संत मिले भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

7 COMMENTS

  1. Most beautiful.no word to appreciate.mukesh bavda is an excellent singer.please provide me all albums of bhajans sung by sh. Mukesh bagda my favourite.

  2. Most beautiful.no word to appreciate.mukesh bavda is an excellent singer.please provide me all albums of bhajans sung by sh. Mukesh bagda my favourite.

  3. Osm aap ka bhajan bhahut hi acha hai hame offline me pyare pyar bhajan mil gaye Radha Radha Radha Radha krisna

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here