बन्दे चलेगा तेरा कोई ना बहाना भजन लिरिक्स

बन्दे चलेगा तेरा,
कोई ना बहाना,
मौत का सीने पर-२,
लगेगा निशाना,
बंदे चलेगा तेरा,
कोई ना बहाना।।

तर्ज – परदेसियों से ना।



चारों तरफ तेरे,

आग लगेगी,
सोने की काया,
राख बनेगी,
फिर ना रहेगा तेरा-२,
कोई ठिकाना,
बंदे चलेगा तेरा,
कोई ना बहाना।bd।



सोच वही जो,
तेरा
हाल होगा,
सिर पे तेरे एक दिन,
काल जो होगा,
बचा ना सकेगा तुझको-२,
तेरा घराना,
बंदे चलेगा तेरा,
कोई ना बहाना।।



बन्दे ना कर,

मेरा मेरी,
इस जग में ना कोई,
चीज है तेरी,
रखा रह जायेगा-२,
यहीं ये खजाना,
बंदे चलेगा तेरा,
कोई ना बहाना।bd।



सद्गुरु स्वामी,

मुक्ति के दाता,
पूरण करते,
सबकी आशा,
सद्गुरु नाम-२,
जहाज कहाना,
बंदे चलेगा तेरा,
कोई ना बहाना।।



बन्दे चलेगा तेरा,

कोई ना बहाना,
मौत का सीने पर-२,
लगेगा निशाना,
बंदे चलेगा तेरा,
कोई ना बहाना।।

Singer – Mukesh Kumar Ji


Previous articleना जाने किस रूप में आकर काम मेरा कर जाता है लिरिक्स
Next articleसालासर हनुमान जी म्हारा संकट आज मिटा दो जी लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here