बन ज्या दीवाना तू श्याम की धुन में हो ज्या मस्ताना लिरिक्स

बन ज्या दीवाना तू,
श्याम की धुन में हो ज्या मस्ताना,
बन जा दीवाना,
मस्त मगन हो गाता जा तू,
श्याम तराना,
बन जा दीवाना।।



श्याम शरण में आते ही तू,

हर गम भूल जाएगा,
खुशियों का गुलशन महकेगा तो,
हर सुख पाएगा,
बन जा दीवाना।।



श्याम चरण में सारी दुनिया,

धन दौलत यश पाय रही,
सबको मिलता भर भर झोली,
है लुटता खजाना,
बन जा दीवाना।।



श्याम जगत अलबेली दुनिया,

श्याम नाम की शमा जला,
लगन लगा ले भाव जगा ले,
बन जा परवाना,
बन जा दीवाना।।



कहे ‘रवि’ कलयुग में भैया,

एक ठिकाना हम सबका,
झूम झूम कर नाच नाच कर,
श्याम को रिझाना,
बन जा दीवाना।।



बन ज्या दीवाना तू,

श्याम की धुन में हो ज्या मस्ताना,
बन जा दीवाना,
मस्त मगन हो गाता जा तू,
श्याम तराना,
बन जा दीवाना।।

Singer – Mandeep Jangra


Previous articleबांके बिहारी से नैना लड़े भजन लिरिक्स
Next articleहे भानुदुलारी रखो अपने धाम भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here