बाबा हर हालात बदलेगा श्याम भजन लिरिक्स

सच्चा भरोसा तेरी,
बिगड़ी बात बदलेगा,
श्याम शरण में,
बाबा हर हालात बदलेगा,
बाबा हर हालात बदलेंगा।bd।
baba har halat badlega lyrics
तर्ज – अफसाना लिख रही हूँ।



बस इतना रख विश्वास,

बाबा मेरे साथ है,
खाटू वाले का हर पल,
मेरे सिर पर हाथ है,
कैसी भी कठिन घड़ी हो,
रातों रात बदलेगा,
आ श्याम शरण में,
बाबा हर हालात बदलेंगा।bd।



कोई कितना भी बहकाए,

दरबार ना छोड़ो,
गर जोड़ लिया है रिश्ता,
मेरे यार ना तोड़ो,
बस देखते रहना सबकुछ,
अकस्मात बदलेगा,
आ श्याम शरण में,
बाबा हर हालात बदलेंगा।bd।



ये हाथ पकड़ कर तेरा,

तेरे साथ चलेगा,
मेरा खाटू वाला ले हाथों में,
ले हाथ चलेगा,
गर भावना सच्ची होगी,
जज्बात बदलेगा,
आ श्याम शरण में,
बाबा हर हालात बदलेंगा।bd।



चाहे जमाना बेरी हो,

दुश्मन हजार हो,
तेरे सामने खड़ा ये,
बैरी संसार हो,
‘रोमी’ तेरे हर दुश्मन के,
ख़यालात बदलेगा,
आ श्याम शरण में,
बाबा हर हालात बदलेंगा।bd।



सच्चा भरोसा तेरी,

बिगड़ी बात बदलेगा,
आ श्याम शरण में,
बाबा हर हालात बदलेगा,
बाबा हर हालात बदलेंगा।bd।

Singer & Lyrics – Sardar Romi Ji


Previous articleहै तमन्ना मेरे दिल की बाबा यही भजन लिरिक्स
Next articleआज देवल में बाजा बाजे भोमिया जी भजन
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here