अयोध्या आ रहे श्री राम भजन लिरिक्स

कलयुग के वनवास को देकर,
पूर्ण वो विश्राम,
आ रहें श्री राम,
अयोध्या आ रहे श्री राम,
अयोध्या आ रहें श्री राम।।



रघुनंदन का राज भवन में,

हो रहा प्रवेश,
लखन जानकी हनुमान सन्ग,
आ रहे है महेश,
सारे हिंद में मने दिवाली,
शहर नगर हर गाम,
आ रहें श्री राम,
अयोध्या आ रहें श्री राम,
अयोध्या आ रहें श्री राम।।



पूरी पृथ्वी पर छाई है,

खुशियां चारों ओर,
राम आ गए राम आ गए,
मचा हुआ है शोर,
सदियां बीतने बाद मिला है,
श्री राम को सम्मान,
अयोध्या आ रहें श्री राम,
अयोध्या आ रहें श्री राम।।



हो गया मतवाला ‘गजेन्द्र’,

सुनके राम का नाम,
देख नजारा चलके ‘सोनू’,
अयोध्या के धाम,
दशरथ नंदन के कर दर्शन,
मिलेगा चैन आराम,
अयोध्या आ रहें श्री राम,
अयोध्या आ रहें श्री राम।।



कलयुग के वनवास को देकर,

पूर्ण वो विश्राम,
आ रहें श्री राम,
अयोध्या आ रहें श्री राम,
अयोध्या आ रहें श्री राम।।

Singar – Surender Sajuma
Writer / Uplaod – Gajender Swami


Previous articleबहुत दिनों की आस हमारी पूरी हो गई आज
Next articleहारे का बनता है सहारा बिगड़े बनाता काम
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here