अपना है सेठ गणपति लाला भजन लिरिक्स

अपना है सेठ गणपति लाला,

शिव शंकर सूत देव गणपति,
देवो में बलकारी,
सबसे पहले तेरा सुमिरण,
करती दुनिया सारी,
देवो में देव है निराला,
अपना है सेठ गणपति लाला।।

तर्ज – अपना तो सेठ खाटूवाला।



रणत भवर दरबार लगा,

बैठा है सरकार वहां,
सिद्धिविनायक सा जग में,
और कोई दातार कहाँ,
सारी दुनिया का वो रखवाला,
अपना है सेंठ गणपति लाला,
देवो में देव है निराला,
अपना है सेंठ गणपति लाला।।



चार भुजाओं धारी है,

मूसे की असवारी है,
लड्डुवन का तुझे भोग लगे,
भक्तो का हितकारी है,
सारे विघ्नो को इसने टाला,
अपना है सेंठ गणपति लाला,
देवो में देव है निराला,
अपना है सेंठ गणपति लाला।।



दुंद दुन्दाला सूंड सुंडाला,

मस्तक मोटा कान है,
देवो के सिर मोर गजानन,
ऊँची तेरी शान है,
सबकी झोली में इसने डाला,
अपना है सेंठ गणपति लाला,
देवो में देव है निराला,
अपना है सेंठ गणपति लाला।।



शिव शंकर सूत देव गणपति,

देवो में बलकारी,
सबसे पहले तेरा सुमिरण,
करती दुनिया सारी,
देवो में देव है निराला,
अपना है सेठ गणपति लाला,

अपना है सेठ गणपति लाला।।

Singer / Lyrics – Suresh Dadhich


Previous articleरात श्याम सपने में आये भजन लिरिक्स
Next articleहम कसम राम की खाते है मंदिर तो वहीँ बनवाएंगे लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here