अम्बे सारी दुनिया ये तेरी ही तो दीवानी है लिरिक्स

अम्बे सारी दुनिया ये,
तेरी ही तो दीवानी है,
सब कहते है तुम जैसा,
ना कोई भी दानी है।।

तर्ज – बाबुल का ये घर।



जो भी मिला है मुझे,

तुझसे ही पाया है,
पावन ये मन मेरा,
निर्मल जो काया है,
तुझसे ही होती माँ,
तुझसे ही होती माँ,
सफल ज़िंदगानी है,
अम्बें सारी दुनिया ये,
तेरी ही तो दीवानी है।।



ऋषियों ने पूजा तुझे,

देवों ने माना है,
महिमा तेरी गाते,
शक्ति को भी जाना है,
अम्बर से धरती तक,
अम्बर से धरती तक,
तेरी ही कहानी है,
अम्बें सारी दुनिया ये,
तेरी ही तो दीवानी है।।



जिसने पुकारा तुझे,

तूने जीवन संवारा है,
तुझे छोड़ जाऊं कहाँ,
मेरा तू ही सहारा है,
ममता की तू मैया,
ममता की तू मैया,
एक निर्मल रवानी है,
अम्बें सारी दुनिया ये,
तेरी ही तो दीवानी है।।



अम्बे सारी दुनिया ये,

तेरी ही तो दीवानी है,
सब कहते है तुम जैसा,
ना कोई भी दानी है।।

गायक – मुकेश कुमार मीणा।


Previous articleरानी राधा का दिल तोड़ गये कन्हैया लिरिक्स
Next articleखुशहाल करती मालामाल करती भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here