अगला जनम भी सांवरे लिख ले अपने नाम भजन लिरिक्स

अगला जनम भी सांवरे,
लिख ले अपने नाम,
बस इतनी कृपा रखना,
तेरा करता रहूं गुणगान,
अगला जनम भी साँवरे,
लिख ले अपने नाम।।

तर्ज – मेरे सर पर रखदो बाबा।



तड़प रहा हूँ इस चाहत में,

ऐसी किरपा कर देना,
इस किरपा का दाम अगर हो,
मनचाहा वो ले लेना,
मैं खुद भी बिक जाऊँगा,
बदले में मेरे सरकार,
अगला जनम भी साँवरे,
लिख ले अपने नाम।।



मेरे काम का मोल भाव,

एक दिन मिलकर के हो जाए,
इस चक्कर में सांवरिया,
कम से कम दर्शन हो जाएँ,
इतना तो मुझ पे करना,
ऐ सांवरिया एहसान,
अगला जनम भी साँवरे,
लिख ले अपने नाम।।



इस जनम जितने प्रेमी,

मुझको तेरे दरबार मिले,
ये सारे प्रेमी हर जनम में,
मुझको यूँ हर बार मिले,
‘रवि’ की इस अर्ज़ी को,
तुम कर लेना स्वीकार,
अगला जनम भी साँवरे,
लिख ले अपने नाम।।



अगला जनम भी सांवरे,

लिख ले अपने नाम,
बस इतनी कृपा रखना,
तेरा करता रहूं गुणगान,
अगला जनम भी साँवरे,
लिख ले अपने नाम।।

Singer – Pulkit Jain


Previous articleअब मंदिर बनने लगा है भगवा रंग चढ़ने लगा है लिरिक्स
Next articleकब आओगे मुरलिया वाले भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here