अगर श्यामा जु ना होती तो हम जैसो का क्या होता भजन लिरिक्स

अगर श्यामा जु ना होती,
तो हम जैसो का क्या होता,
सफीना डूबता अपना,
भवर से पार ना होता,
अगर श्यामा जू ना होती,
तो हम जैसो का क्या होता।।



करो एक कोर करुणा की,

निभा लो जैसा भी हूँ मैं,
शरण में आता ना तेरी,
अगर विश्वास ना होता,
अगर श्यामा जू ना होती,
तो हम जैसो का क्या होता।।



बात गैरो की करे हम क्या,

हमे अपनों ने ठुकराया,
तेरी रेहमत पे जिन्दा हूँ,
में कबका मर गया होता,
अगर श्यामा जू ना होती,
तो हम जैसो का क्या होता।।



ना जाने कौन सा मंजर,

हमे बरसाना ले आया,
तेरा दरबार ना होता,
में भी सरकार ना होता,
अगर श्यामा जू ना होती,
तो हम जैसो का क्या होता।।



भला में और कहाँ जाता,

अगर तुम साथ ना होती,
अगर तुम भी ना अपनाती,
ये “माधव” कहाँ गया होता,
अगर श्यामा जू ना होती,
तो हम जैसो का क्या होता।।



अगर श्यामा जु ना होती,

तो हम जैसो का क्या होता,
सफीना डूबता अपना,
भवर से पार ना होता,
अगर श्यामा जू ना होती,
तो हम जैसो का क्या होता।।


Previous articleऐ मेरे श्याम लौट के आजा बिन तेरे जिंदगी अधूरी है भजन लिरिक्स
Next articleतन कोई छूता नही चेतन निकल जाने के बाद भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here