अब ये दुनिया राम की दीवानी हो गई लिरिक्स

ताजमहल की बात तो,
पुरानी हो गई,
अब ये दुनिया राम की,
दीवानी हो गई।।

तर्ज – अपने दिल का हाल।



गूंज उठा देखो जयकारा,

जय श्री राम का लागे नारा,
मंदिर बन गया सबसे प्यारा,
कितना सुंदर है ये नजारा,
देखो अवध की अनमिट सी,
कहानी हो गई,
अब ये दुनियां राम की,
दीवानी हो गई।।



खुशियों की सौगात आ गई,

जनकपुरी भी साथ आ गई,
त्रेता युग सा बना नजारा,
संग में सीता मात आ गई,
वन वन भटकी सीता अब,
महारानी हो गई,
अब ये दुनियां राम की,
दीवानी हो गई।।



ऊंचे गगन से देव पधारे,

आके राम कर चरण पखारे,
दशरथ संग है हनुमत प्यारे,
निरख राम थूथकारे डारे,
सुध अपनी ना ‘नेहा’ तो,
मस्तानी हो गई,
अब ये दुनियां राम की,
दीवानी हो गई।।



ताजमहल की बात तो,

पुरानी हो गई,
अब ये दुनिया राम की,
दीवानी हो गई।।

Singer – Sanjay Singh Chouhan


Previous articleराम अयोध्या आए है घर घर में देखो फिर भगवा लहराया
Next articleआए अवध में रघुराई श्री राम भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here