आयो नंदगाव से होली खेलन नटवर नंद किशोर लिरिक्स

आयो नंदगाव से होली,
खेलन नटवर नंद किशोर,
नटवर नंद किशोर,
आयो छलिया माखन चोर,
आयो नंदगाव से होरी,
खेलन नटवर नंद किशोर।।

तर्ज – अरे माखन की चोरी छोड़।



संग में ग्वाल बाल मस्ताने,

सजे स्वांग में ढप मनमाने,
बने सखा पर लगे जनाने,
भेट गुलाल हाथ पिचकारी,
छाए रहे चहुं ओर,
आयो नंदगाव से होरी,
खेलन नटवर नंद किशोर।।



संघ झांझ ढप ढोल बजावत,

तरह तरह की गारी गावत,
होली है होली है शोर मचावत,
अबीर गुलाल उड़ावत,
लावत है ये भर भर बोर,
आयो नंदगाव से होरी,
खेलन नटवर नंद किशोर।।



भीखम सखा फाग नहीं पावे,

पकड़ जनानौ साज सजावे,
घेर सकल सब नाच नचावे,
इत में घेरूं गली रंगीली,
उत साकली खोल,
आयो नंदगाव से होरी,
खेलन नटवर नंद किशोर।।



यह है नंदगाव के पंडा,

गाय चरावे बीने कंडा,
आए लिन्हे ढाल प्रचंडा,
झंडा छीन लगाओ डंडा,
कर देओ भांडा फोड़,
आयो नंदगाव से होरी,
खेलन नटवर नंद किशोर।।



आयो नंदगाव से होली,

खेलन नटवर नंद किशोर,
नटवर नंद किशोर,
आयो छलिया माखन चोर,
आयो नंदगाव से होरी,
खेलन नटवर नंद किशोर।।

Singer – Upasana Mehta


Previous articleमैं चाकरियो हूँ श्याम मेरो रखवालो है लिरिक्स
Next articleमनमोहन खेल रहे होरी मनमोहन होली भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here