आया दीपावली त्यौहार के दीपक जलाओ रे भजन लिरिक्स

आया दीपावली त्यौहार,
के दीपक जलाओ रे,
आया दीपावली त्योंहार,
के दीपक जलाओ रे।।



पहले मंदिर में दीप धरेंगे,

लक्ष्मी गणेश जी की पूजा करेंगे,
देंगे एक दूजे को उपहार,
के दीपक जलाओ रे,
आया दीपावली त्योंहार,
के दीपक जलाओ रे।।



आज अयोध्या राम जी आए,

सिता माँ को संग में लाए,
किया रावण बलि का संहार,
के उत्सव मनाओ रे,
आया दीपावली त्योंहार,
के दीपक जलाओ रे।।



खेल खिलोने और पटाखे,

गली महोल्ले हर कोई बांटे,
सजे रंगोलियों से घर द्वार,
झूमो नाचो गाओ रे,
आया दीपावली त्योंहार,
के दीपक जलाओ रे।।



तीनो लोक में खुशियाँ छाई,

प्रेम से घर घर बाजे बधाई,
‘गिरी’ खुश है सभी नर नार,
के मंगल गाओ रे,
आया दीपावली त्योंहार,
के दीपक जलाओ रे।।



आया दीपावली त्यौहार,

के दीपक जलाओ रे,
आया दीपावली त्योंहार,
के दीपक जलाओ रे।।

Singer – Prem Prakash Dubey


Previous articleमाखन दूँगी रे साँवरिया थोड़ी बंसी तो बजाय भजन लिरिक्स
Next articleरमता रमता आवो देवी माँ जागण दीराऊ थारे नाम रो
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here