हमे रख लेना श्री श्याम तेरी दरबारी में भजन लिरिक्स

हमे रख लेना श्री श्याम तेरी दरबारी में,
जी लेंगे सरकार तेरी सरकारी में,
हमे रख लेना श्री श्याम तेरी दरबारी में।।



तेरा रूतबा तेरा नजारा,

दो जहाँ से न्यारा है,
दिलवर मेरे तुमसा ना कोई,
लगता मुझको प्यारा है,
मिल गया मुझको मजा तेरी यारी में,
हमे रख लेना श्री श्याम तेरी दरबारी में।।



जो भी करदे हुक्म बाबा,

काम वैसा ही करूँ,
तेरे लिए गर मरना पड़े तो,
तेरे चरणों में मरुँ,
क्या रक्खा है जग की रिश्तेदारी में,
हमे रख लेना श्री श्याम तेरी दरबारी में।।



तेरी किरपा हो जाए गर,

जग में तेरा नाम करूँ,
देना इतनी शक्ति बाबा,
आफतों से ना डरूँ,
श्याम श्याम ‘ओम’ करदे दुनिया सारी में,
हमे रख लेना श्री श्याम तेरी दरबारी में।।



हमे रख लेना श्री श्याम तेरी दरबारी में,

जी लेंगे सरकार तेरी सरकारी में,
हमे रख लेना श्री श्याम तेरी दरबारी में।।

Singer : Om Goenka
Submitted By : Anant Goenka


Previous articleकन्हैया हर घडी मुझको तुम्हारी याद आती है भजन लिरिक्स
Next articleएक बार हमसे साँवरे नजरे मिलाइये भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here