लो आया शिवरात्रि त्यौहार चलो रे शिव दर्शन को

लो आया शिवरात्रि त्यौहार,
चलो रे शिव दर्शन को,
नाचे नर और नारी,
झूमे सारे संसारी,
भोले का सजा है दरबार,
चलो रे शिव दरशन को,
चलो रे शिव दर्शन को।।



गुजरे जो कल जीवन के पल,

हाथ नहीं वो फिर आएँगे,
हाथ नहीं वो फिर आएँगे,
चल भई चल लेके फूल फल,
भोले को जाके मनाएंगे,
भोले को जाके मनाएंगे,
सब पाप काटेंगे,
शिव का नाम जो रटेंगे,
भक्तो ने किया श्रृंगार,
चलो रे शिव दरशन को,
चलो रे शिव दर्शन को।।



ऐसा अवसर मिलेगा किधर,

साल बाद फिर आएगा,
साल बाद फिर आएगा,
दुःख लेंगे हर भोले शंकर,
चरणों में जो तू गिर जाएगा,
चरणों में जो तू गिर जाएगा,
सोया भाग जगाले,
भोलेनाथ को मनाले,
खुशियों से भरे घरबार,
चलो रे शिव दरशन को,
चलो रे शिव दर्शन को।।



चल देवघर भोले के नगर,

रावण का मान जहाँ टुटा है,
रावण का मान जहाँ टुटा है,
देखोगे जिधर मिलेगा उधर,
बम बम का नारा अनूठा है,
बम बम का नारा अनूठा है,
‘लख्खा’ ध्यान लगाले,
छवि मन में बसाले,
बेधड़क कहे ये पुकार,
चलो रे शिव दरशन को,
चलो रे शिव दर्शन को।।



लो आया शिवरात्रि त्यौहार,

चलो रे शिव दर्शन को,
नाचे नर और नारी,
झूमे सारे संसारी,
भोले का सजा है दरबार,
चलो रे शिव दरशन को,
चलो रे शिव दर्शन को।।


Previous articleआया शिवरात्रि त्यौहार चलो रे शिव वंदन करे
Next articleपीलो भोला पीलो थोड़ी सी भंगिया पीलो भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here