थोड़ा ध्यान लगा साई दौड़े दौड़े आएंगे भजन लिरिक्स

थोड़ा ध्यान लगा,
साई दौड़े दौड़े आएंगे,
तुझे गले से लगाएंगे,
थोड़ा ध्यान लगा,
अखियाँ मन की खोल,
तुझको दर्शन वो कराएंगे,
थोड़ा ध्यान लगा।।

तर्ज – एक तेरा साथ।



है राम रमिया वो,

है कृष्ण कन्हैया वो,
वही मेरा साई है,
सत्कर्म राहों पे,
चलना सीखते वो,
वही जगदीश है,
प्रेम से पुकार,
प्रेम से पुकार,
तेरे पाप को जलाएंगे,
तुझे गले से लगाएंगे,
थोड़ा ध्यान लगा।।



किरपा की छाया में,

बैठाएंगे तुझको,
कहाँ तुम जाओगे,
उनकी दया द्रष्टि,
जब जब पड़ेगी तुम,
यह भव तर जाओगे,
ऐसा है विश्वास,
ऐसा है विश्वास,
मन में ज्योत जगायेंगे,
तुझे गले से लगाएंगे,
थोड़ा ध्यान लगा।।



मुनियों ने ऋषियों ने,

गुरु शिष्य महिमा का,
किया गुणगान है,
साई जी के चरणों में,
झुकती सकल सृष्टि,
झुके भगवान है,
महिमा है अपार,
महिमा है अपार,
सत्य की राह वो दिखलाएंगे,
तुझे गले से लगाएंगे,
थोड़ा ध्यान लगा।।



थोड़ा ध्यान लगा,

साई दौड़े दौड़े आएंगे,
तुझे गले से लगाएंगे,
थोड़ा ध्यान लगा,
अखियाँ मन की खोल,
तुझको दर्शन वो कराएंगे,
थोड़ा ध्यान लगा।।

यह भजन भजन डायरी ऍप द्वारा,
‘मुरारी लाल जी गुप्ता’ द्वारा जोड़ा गया।
आप भी अपना भजन जोड़ सकते है।


Previous articleआरती जगमग जगमग चमके बालाजी महाराज की
Next articleले चलो रे पालकी शिरडी के लाल की भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here