ये मिलते नहीं दोबारा रे करो मात पिता की सेवा भजन लिरिक्स

ये मिलते नहीं दोबारा रे,
करो मात पिता की सेवा।।

तर्ज – बता मेरे यार सुदामा रे।



मात पिता हो रूप हरी का,

मात पिता हो रूप हरी का,
पार तिरण का एक तरीका,
पार तिरण का एक तरीका,
यूँ वेद पुराण पुकारया रे,
करो मात पिता की सेवा।

ये मिलते नहीं दौबारा रे,
करो मात पिता की सेवा।।



है जिंदगानी बस दस दिन की,

है जिंदगानी बस दस दिन की,
कदर करे ना जो नर इनकी,
कदर करे ना जो नर इनकी,
वो फिरता मारा मारा रे,
करो मात पिता की सेवा।

ये मिलते नहीं दौबारा रे,
करो मात पिता की सेवा।।



जितने तीरथ दुनिया भर में,

जितने तीरथ दुनिया भर में,
सबके सब हो अपने घर में,
सबके सब हो अपने घर में,
बहे आनंद गंग धारा रे,
करो मात पिता की सेवा।

ये मिलते नहीं दौबारा रे,
करो मात पिता की सेवा।।



रामधन जे चावे सुख न्यारा,

रामधन जे चावे सुख न्यारा,
रहिये मात पिता का प्यारा,
रहिये मात पिता का प्यारा,
ये मिट जा दुखड़ा सारा रे,
करो मात पिता की सेवा।

ये मिलते नहीं दोबारा रे,
करो मात पिता की सेवा,

करो मात पिता की सेवा।।


Previous articleहम पर भी एक नजर हो शंकर मशान वाले भजन लिरिक्स
Next articleमाँ शारदे तुम्हे आना होगा विणा मधुर बजाना होगा भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here