ग्यारस का दिन हम भक्तो का खास होता है भजन लिरिक्स

ग्यारस का दिन,
हम भक्तो का खास होता है,
श्याम सलोना उस दिन,
मेरे पास होता है,
श्याम को दिल में बिठाते है,
और दिल का हाल सुनाते है।।

तर्ज – लाल दुपट्टा।



लीले चढ़ के साँवरिया,

भक्तो के घर में आता है,
भक्तो का दिल स्वागत में,
यूँ फुला नहीं समाता है,
श्याम की खुशबु का,
सबको आभास होता है,
श्याम सलोना उस दिन,
मेरे पास होता है,
श्याम को दिल में बिठाते है,
और दिल का हाल सुनाते है।।



श्रद्धा की थाली में हम,

विश्वास का माखन लाए है,
सेवा की थाली में सजाकर,
भक्ति भोग हम लाए है,
रूचि रूचि भोग लगाएगा,
अहसास होता है,
श्याम सलोना उस दिन,
मेरे पास होता है,
श्याम को दिल में बिठाते है,
और दिल का हाल सुनाते है।।



तेरे कीर्तन में सांवरिया,

होता बड़ा कमाल है,
मीरा का एकतारा बोले,
नरसी की करताल है,
तेरी भी वंशी बाजे,
आभास होता है,
श्याम सलोना उस दिन,
मेरे पास होता है,
श्याम को दिल में बिठाते है,
और दिल का हाल सुनाते है।।



ग्यारस का दिन,

हम भक्तो का खास होता है,
श्याम सलोना उस दिन,
मेरे पास होता है,
श्याम को दिल में बिठाते है,
और दिल का हाल सुनाते है।।


Previous articleआई रात है ग्यारस की कैसे आऊँ श्याम धणी भजन लिरिक्स
Next articleग्यारस के दिन इन आँखों से उड़ गई निंदिया रानी लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here