हे गजानन आपकी दरकार है श्याम प्यारे का सजा दरबार है

हे गजानन आपकी दरकार है,
श्याम प्यारे का सजा दरबार है,
श्याम प्यारे का सजा दरबार है,
हे गजानन आपकी दरकार है।।

तर्ज – दिल के अरमा।



शुभ घडी आई सुहानी आइये,

रिद्धि सिद्धि साथ अपने लाइये,
आपकी महिमा तो अपरम्पार है,
श्याम प्यारे का सजा दरबार है,
हे गजानन आपकी दरकार है।।



सबसे पहले आपकी सेवा करे,

चरणों में सर को झुका वंदन करे,
पहनिए फूलों के लाए हार है,
श्याम प्यारे का सजा दरबार है,
हे गजानन आपकी दरकार है।।



देवताओं का लगा जमघट यहाँ,

ये बताए आप अब तक है कहाँ,
हम सभी को आपका इंतजार है,
श्याम प्यारे का सजा दरबार है,
हे गजानन आपकी दरकार है।।



श्याम भक्तो की विनय सुन लीजिये,

‘बिन्नू’ की अर्जी है दर्शन दीजिये,
आपसे उत्सव की जय जयकार है,
श्याम प्यारे का सजा दरबार है,
हे गजानन आपकी दरकार है।।



हे गजानन आपकी दरकार है,

श्याम प्यारे का सजा दरबार है,
श्याम प्यारे का सजा दरबार है,
हे गजानन आपकी दरकार है।।


Previous articleहे बांके बिहारी लाल म्हने थारी याद सतावे है भजन लिरिक्स
Next articleतेरी भोली सी सूरत साँवरिया मेरे दिल में बसी जा रही है
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here