राम का नाम है प्यारा लगाओ जय जयकारा

राम का नाम है प्यारा,

दोहा – अवधपुरी प्रभु आवत जानी,
भई सकल सोभा के खानी।
बहई सुहावन त्रिविध समीरा,
भइ सरजू अति निर्मल नीरा।



सज गयी देखो आज अयोध्या,

खत्म हुआ इंतजार,
बन गया मंदिर श्री राम का,
खुशी हुआ संसार,
राम का नाम है प्यारा,
लगाओ जय जयकारा।।



दुल्हन जैसी सजी अयोध्या,

शोभा बनी है निराली,
सारे जहाँ में फिर से आयी,
दीपों की प्यारी दिवाली,
घर घर में सब दीप जलाओ,
खुशियाँ है अपार,
राम का नाम हैं प्यारा,
लगाओ जय जयकारा।।



मर्यादा पुरुषोत्तम है प्रभु,

जाने जगत ये सारा,
सारे जहाँ में गूँज रहा है,
राम नाम जयकारा,
भगवा ही भगवा लहराए,
राम मय संसार,
राम का नाम हैं प्यारा,
लगाओ जय जयकारा।।



सज गयी देखो आज अयोध्या,

खत्म हुआ इंतजार,
बन गया मंदिर श्री राम का,
खुशी हुआ संसार,
राम का नाम हैं प्यारा,
लगाओ जय जयकारा।।

Singer – Niraj Mishra


Previous articleकलयुग में मेरे राम लला को अवध पूरी में राज्य मिला
Next articleआ रहे अयोध्या सियाराम जी भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here