हो गई मन की पूरी बात अवध में राम आये है

राम आये है,
अवध में राम आये है,
हो गई मन की पूरी बात,
अवध में राम आये है।।



देखा सपना बरसों पहले,

पूरा हुआ है आज,
जाग गया है आज सनातन,
बदल गए हालात,
हो आई असली दिवाली देखो,
अवध में राम आये है,
हो गयी मन की पूरी बात,
अवध में राम आये है।।



हर भारतवासी के मन में,

छाई नयी उमंग,
देश विदेश में चढ़ गया देखो,
सबको भगवा रंग,
हो मोदी योगी भी हर्षाये,
अवध में राम आये है,
हो गयी मन की पूरी बात,
अवध में राम आये है।।



शबरी और हनुमान की देखो,

आँख है भर आई,
राजा राम के राजतिलक की,
पावन शुभ घडी आई,
हो बैठे सिंहासन पर राम,
अवध में राम आये है,
हो गयी मन की पूरी बात,
अवध में राम आये है।।



करो कृपा हे राम दीन पर,

ऐसा हो कुछ काम,
आप के महलो में भी विराजे,
खाटू वाले श्याम,
‘भानु’ कहता है सरेआम,
अवध में राम आये है,
हो गयी मन की पूरी बात,
अवध में राम आये है।।



राम आये है,

अवध में राम आये है,
हो गई मन की पूरी बात,
अवध में राम आये है।।

Singers – Aakash, Vanshika,
Deepak, Lakshay


Previous articleअवध में आए है रघुराई श्री राम भजन लिरिक्स
Next articleसजा दो आज अयोध्या को मेरे प्रभु राम आए है
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here