घर आ गए लक्ष्मण राम अवध आनंद भयो

घर आ गए लक्ष्मण राम,
अवध आनंद भयो।।



अवधपुरी में सियाराम का,

मंदिर बना है भारी,
हनुमान और लखन विराजे,
संग में विराजे सीता प्यारी,
अवध आनंद भयो,
घर आ गये लक्ष्मण राम,
अवध आनंद भयो।।



राम नाम का जय जयकारा,

अवध में भारी शोर,
भगवा ही भगवा लहराए,
अवध में चारों ओर,
अवध आनंद भयो,
घर आ गये लक्ष्मण राम,
अवध आनंद भयो।।



राम आगमन हो जाने से,

अवध हुई खुशहाली,
सारे जगत में फिर से आई,
दीपों की प्यारी दिवाली,
अवध आनंद भयो,
घर आ गये लक्ष्मण राम,
अवध आनंद भयो।।



घर आ गए लक्ष्मण राम,

अवध आनंद भयो।।

Singer – Nisha Dwivedi


Previous articleदेवघर बिराजे गौरा साथ बाबा भोला नाथ
Next articleचलो अयोध्या राम राज में सजा दीपो की थाली
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here