ऊँचे पर्वत पे बैठी माँ राह दिखाती है

ऊँचे पर्वत पे बैठी माँ,
राह दिखाती है,
चलो चलो माँ शेरावाली,
हमें बुलाती है,
चलो चलो माँ शेरावाली,
हमें बुलाती है।।



हसंते हँसते नाचते गाते,

माँ से मिलने जायेंगे,
वैष्णो माता के चरणों में,
दिल क्या सर भी झुकायेंगे,
देखो सारे बच्चो पे माँ,
प्यार लुटाती है,
चलो चलो माँ शेरावाली,
हमें बुलाती है।।



तेरी इस मुट्ठी में ऐ माँ,

ये सारा संसार है,
माँ भी मेरी प्यारी है और,
प्यारा सा दरबार है,
जब भी कोई संकट आये,
हमें बचाती है,
चलो चलो माँ शेरावाली,
हमें बुलाती है।।



ऊँचे पर्वत पे बैठी माँ,

राह दिखाती है,
चलो चलो माँ शेरावाली,
हमें बुलाती है,
चलो चलो माँ शेरावाली,
हमें बुलाती है।।

Singer – Sunny Hari


Previous articleगुजर जाएगा जीवन प्रभु के सहारे
Next articleअयोध्या के राजा भारत है आपका
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here