माँ शारदे माँ शारदे लखबीर सिंह लख्खा भजन लिरिक्स

माँ शारदे माँ शारदे,
मां शारदे मां शारदे,
ओ मैया हम तो हैं बालक तेरे माँ,
मां शारदे मां शारदे।।

तर्ज – वादा ना तोड़।



तू है दयालु बड़ी,

माँ वीणा पाणी,
करती दया हो सब पे,
अम्बे भवानी,
हो मैया विद्या का आके,
हमको भी भण्डार दे,
मां शारदे मां शारदे।।



करदो हमारी आज,

माँ पूरी आशा,
कब से है ‘शर्मा’ तेरे,
दर्शन का प्यासा,
ओ मैया दर्शन हमे भी,
आ के माँ एक बार दे,
मां शारदे मां शारदे।।



मांगे न ‘लक्खा’ तुमसे,

दौलत खजाना,
सात स्वरों का मुझको,
अमृत पिलाना,
ओ मैया मेरी ही माता के जैसा,
बस प्यार दे,
मां शारदे मां शारदे।।



मां शारदे मां शारदे,

मां शारदे मां शारदे,
ओ मैया हम तो हैं बालक तेरे माँ,
मां शारदे मां शारदे।।


Previous articleधूम मची है धूम माँ के दर लख्खा जी भजन लिरिक्स
Next articleजब छोड़ चलु इस दुनिया को होठों पे नाम तुम्हारा हो
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here