भजले नाम प्रभु का भजले निर्गुण भजन लिरिक्स

भजले नाम प्रभु का भजले,
धरले प्रभु मूरत मन धरले
।।



यह संसार रैन का सपना,

यह संसार रैन का सपना,
इससे मोह तू तज दे,
भजले नाम प्रभु का भजले,
धरले प्रभु मूरत मन धरले।।



काम क्रोध मद मोह भूलाकर,

प्रेम दया अपना ले,
विषय भोग से वैरागी बन,
सतगुरु सुमिरन कर ले,
भज ले नाम प्रभु का भजले,
धरले प्रभु मूरत मन धरले।।



माया झूठ कपट छल छोड़,

निश्छल मन को करले,
ओस बून्द सा सारा जीवन,
आत्म चिंतन कर ले,
भज ले नाम प्रभु का भजले,
धरले प्रभु मूरत मन धरले।।


This Bhajan is Sung and
Written By: Dr. Rajeev Jain


Previous articleअगर किस्मत से ऐ मेरे श्याम तेरा दीदार हो जाए लिरिक्स
Next articleधूम मची है धूम माँ के दर लख्खा जी भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here