हमारे भोले बाबा को मना लो जिसका दिल चाहे लिरिक्स

हमारे भोले बाबा को,
मना लो जिसका दिल चाहे,
है भोले प्रेम के भूखे,
लुटा लो जिसका दिल चाहे,
हमारे भोलें बाबा को,
मना लो जिसका दिल चाहे।।

तर्ज – पकड़ लो हाथ बनवारी।



माथे पर चंद्रमा सोहे,

गले में सर्पों की माला,
लटों बह रही गंगा,
नहा लो जिसका दिल चाहे,
हमारे भोलें बाबा को,
मना लो जिसका दिल चाहे।।



भोले के अंग भभूति है,

कमर में मृग छाला है,
हाथ में डम डम डमरू है,
बजा लो जिसका दिल चाहे,
हमारे भोलें बाबा को,
मना लो जिसका दिल चाहे।।



भोले की नंदी की सवारी,

बगल में गौरा महतारी,
गोद में गणपति लाला,
खिला लो जिसका दिल चाहे,
हमारे भोलें बाबा को,
मना लो जिसका दिल चाहे।।



हमारे भोले बाबा को,

मना लो जिसका दिल चाहे,
है भोले प्रेम के भूखे,
लुटा लो जिसका दिल चाहे,
हमारे भोलें बाबा को,
मना लो जिसका दिल चाहे।।

Singer – Upasana Mehta


Previous articleशीश सांवरे का खाटू में जग पे राज चलाता लिरिक्स
Next articleऐ मेरे सांवरे बस तेरा इंतजार भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here