उजड़ी बगिया महका दो भजन लिरिक्स

उजड़ी बगिया महका दो,
मन की चिड़िया चहका दो,
चरणों में ज़रा जगह दो,
दिल से श्याम लगा दो,
हारे के सहारे,
ओ हारी बाज़ी जिता दो,
उजड़ी बगिया महका दों।।



हुकुम बजाऊंगा,

दर ना छोड़ जाऊँगा,
आठों याम चाकरी मैं,
श्याम नाम गाऊंगा,
आया दरबार नया,
नौकर लिखा दो,
हारे के सहारे,
ओ हारी बाज़ी जिता दो,
उजड़ी बगिया महका दों।।



महके दरबार तेरा,

खुशबू मैं बन जाऊं,
क्या क्या जतन करूँ,
दास तेरा हो जाऊं,
बागबा मेरी बगिया को,
अपना बना लो,
हारे के सहारे,
ओ हारी बाज़ी जिता दो,
उजड़ी बगिया महका दों।।



नसीबा संवारा बिगड़ा,

लाखो को तार दिया,
मोरछड़ी का झाड़ा,
भगतों पे वार दिया,
आया ‘सुरेश’ दर पे,
हाथ बढ़ा दो,
हारे के सहारे,
ओ हारी बाज़ी जिता दो,
उजड़ी बगिया महका दों।।



उजड़ी बगिया महका दो,

मन की चिड़िया चहका दो,
चरणों में ज़रा जगह दो,
दिल से श्याम लगा दो,
हारे के सहारे,
ओ हारी बाज़ी जिता दो,
उजड़ी बगिया महका दों।।

Singer – Vijay Puri Goswami


Previous articleचरणों में चारो धाम भजन लिरिक्स
Next articleसांवरियो सूत्यो काची नींद में भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here