वादा कर ले भोलेनाथ छोड़ोगे ना हाथ लिरिक्स

वादा कर ले भोलेनाथ,
छोड़ोगे ना हाथ,
ये साँस चलेगी जब तक,
ये साँस चलेगी जब तक,
तू रहेगा मेरे साथ,
वादा कर लो भोलेनाथ,
छोड़ोगे ना हाथ।।

तर्ज – देना हो तो दीजिये।



इसी जनम की जानू बाबा,

आगे का किसने देखा,
तेरी किरपा रहे जो मुझ पर,
बदले जन्मों की रेखा,
ये जीवन सुधर गया तो,
ये जीवन सुधर गया तो,
करूँ अगले जनम की बात,
वादा कर लो भोलेनाथ,
छोड़ोगे ना हाथ।।



तेरा साथ रहे तो बाबा,

भव से मैं तर जाऊंगा,
जनम मरण के इन फंदो से,
मुक्ति मैं पा जाऊंगा,
बस एक दफा तू धर दे,
बस एक दफा तू धर दे,
तेरी किरपा का हाथ,
वादा कर लो भोलेनाथ,
छोड़ोगे ना हाथ।।



अंत समय सांसो के सुर में,

भोले गीत तुम्हारे हो,
‘हर्ष’ मेरी आंखों के आगे,
तुम ही मीत हमारे हो,
ये जीवन सफल बना दे,
ये जीवन सफल बना दे,
बस इतनी है फरियाद,
वादा कर लो भोलेनाथ,
छोड़ोगे ना हाथ।।



वादा कर ले भोलेनाथ,
छोड़ोगे ना हाथ,
ये साँस चलेगी जब तक,
ये साँस चलेगी जब तक,
तू रहेगा मेरे साथ,
वादा कर लो भोलेनाथ,
छोड़ोगे ना हाथ।।

Singer – Upasana Mehta


Previous articleचल एक बार खाटू वाले के द्वार भजन लिरिक्स
Next articleजिनकी खातिर हुआ मन मेरा बावरा भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here