मुझ पर भी दया की कर दो नज़र कृष्ण भजन लिरिक्स

मुझ पर भी दया की कर दो नज़र,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर,
कुछ दीनों के दुःख की लेलो खबर,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर।।
mujh par bhi daya ki kar do nazar
तर्ज – श्यामा आन बसों वृंदावन में।



आरत जन तुमको पुकार रहे,

आने की बाट निहार रहे,
सिर छिपा के यहाँ बैठे नटवर,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर,
मुझ पर भी दया कि कर दो नज़र,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर।।



ब्रजबाला व्याकुल रहती है,

ग्वालों की टोली कहती है,
कब आओगे नटवर बनकर,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर,
मुझ पर भी दया कि कर दो नज़र,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर।।



जिस बंसी ने प्रेम प्रकाश किया,

रसदायक रास बिलास किया,
बज जाए वही बंसी घर घर,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर,
मुझ पर भी दया कि कर दो नज़र,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर।।



बिसरा दो इन्हें या सम्हालो इन्हें,

ठुकरा दो चाहे अपना लो इन्हें,
दृग ‘बिन्दु’ है आपके पेशे नज़र,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर,
मुझ पर भी दया कि कर दो नज़र,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर।।



मुझ पर भी दया की कर दो नज़र,

ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर,
कुछ दीनों के दुःख की ले लो खबर,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर।।

स्वर – पूजा कुमारी।
रचना – श्री बिंदु जी महाराज।


Previous articleझूम झूम के आयी झूम झूम के माता भजन लिरिक्स
Next articleगंगा तेरा पानी अमृत झर झर बहता जाए लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here