शिव को मना लो शिव दर्शन पा लो भजन लिरिक्स

शिव को मना लो,
शिव दर्शन पा लो,
चलो शिव गुण गालो चलके,
करते मेहरबानियां,
करते मेहरबानियां,
भोले शंकर मंदिर के अंदर,
भोले शंकर मंदिर के अंदर,
बैठे पीवे भंग प्यालियाँ,
शिव को मना लो,
शिव दर्शन पा लो,
चलो शिव गुण गालो चलके,
करते मेहरबानियां।।

तर्ज – अपनी प्रेम कहानियां।



मेरा बम भोला,

उसका जोगी का चोला,
है वो सबका ही मौला,
बड़ा ही मन का है भोला,
है वो सबका ही मौला,
बड़ा ही मन का है भोला,
रंगीला,
कान में कुण्डल,
हाथ कमंडल,
शिव की है सब निशानियां।

शिव को मना लों,
शिव दर्शन पा लो,
चलो शिव गुण गालो चलके,
करते मेहरबानियां,
करते मेहरबानियां।।



वो गंगा धारी,

वो भस्मी धारी,
वो है सबका त्रिपुरारी,
उसकी लीला है न्यारी,
वो है सबका त्रिपुरारी,
उसकी लीला है न्यारी,
सुखकारी,
सुख बरसावे,
दुःख हर जावे,
देता सबको वरदानिया।

शिव को मना लों,
शिव दर्शन पा लो,
चलो शिव गुण गालो चलके,
करते मेहरबानियां,
करते मेहरबानियां।।



जो उनको ध्यावे,

वो उनको पावे,
उनकी महिमा जो गावे,
भव सागर से तर जावे,
उनकी महिमा जो गावे,
भव सागर से तर जावे,
सुख पावे,
भोले वरदानी,
शिव औघड़ दानी,
उनकी ज्योत है नुरानिया।

शिव को मना लों,
शिव दर्शन पा लो,
चलो शिव गुण गालो चलके,
करते मेहरबानियां,
करते मेहरबानियां।।



गंगा जल भरकर,

नाम शिव जी का लेकर,
उनके मंदिर पर चलकर,
करेंगे पूजा हम मिलकर,
उनके मंदिर पर चलकर,
करेंगे पूजा हम मिलकर,
निरंतर,
ध्यान लगाकर,
दर्शन पाकर,
गावे शिव की कहानिया।

शिव को मना लों,
शिव दर्शन पा लो,
चलो शिव गुण गालो चलके,
करते मेहरबानियां,
करते मेहरबानियां।।



शिव को मना लो,

शिव दर्शन पा लो,
चलो शिव गुण गालो चलके,
करते मेहरबानियां,
करते मेहरबानियां,
भोले शंकर मंदिर के अंदर,
भोले शंकर मंदिर के अंदर,
बैठे पीवे भंग प्यालियाँ,
करते मेहरबानियां,
करते मेहरबानियां।।


Previous articleदीवाना राधे का मुरली वाला श्याम भजन लिरिक्स
Next articleजरा देर ठहरो राम तमन्ना यही है भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here