आरती बालकृष्ण की कीजे हिंदी लिरिक्स

आरती बालकृष्ण की कीजे,
अपनो जन्म सफल कर लीजे,
आरती बाल कृष्ण की कीजे।।

ये भी देखें – श्यामा तेरी आरती।



श्री यशोदा को परम दुलारो,

बाबा की अखियन को तारो,
गोपिन के प्राणन को प्यारो,
इन पे प्राण न्योछावर कीजे,
आरती बाल कृष्ण की कीजे,
अपनो जन्म सफल कर लीजे।।



बलदाऊ को छोटो भैया,

कलुआ कलुआ बोलत मैया,
प्रेम मुदित मन लेत बलैयां,
यह छवि नैनन में भर लीजे,
आरती बाल कृष्ण की कीजे,
अपनो जन्म सफल कर लीजे।।



तोतली बोली मधुर सुहावे,

सखा संग खेलत सुख पावे,
सोई सूक्ति जो इनको ध्यावे,
अब इनको अपना कर लीजे,
आरती बाल कृष्ण की कीजे,
अपनो जन्म सफल कर लीजे।।



श्री राधा वर सुघर कन्हैया,

ब्रज जन को नवनीत खिवैया,
देखते ही मन नयन चुरैया,
अपनो सर्वस्व इनको दीजे,
आरती बाल कृष्ण की कीजे,
अपनो जन्म सफल कर लीजे।।



आरती बालकृष्ण की कीजे,

अपनो जन्म सफल कर लीजे,
आरती बाल कृष्ण की कीजे।।

Singer – Sadhana Sargam
Upload By – Ayodhya Prasad
9425358962


Previous articleचलो रे भाईडा चाला खाटू नगरी भजन लिरिक्स
Next articleकाहे रोए यहाँ तेरा कोई नहीं भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here