कब आओगे मुरलिया वाले भजन लिरिक्स

तेरी प्रेम पुजारन रस्ता देखे,
कब आओगे मुरलिया वाले,
एक तेरी जोगन राह निहारे,
कब आओगे मुरलिया वालें।।

तर्ज – कब आएगा मेरे बंजारे।



आती जाती सांस ये मेरी,

निशदिन फेरे माला तेरी,
कहाँ लगाईं तूने देरी,
ओ मेरे नटवर प्यारे,
कब आओगे मुरलिया वालें।।



कोई कहे मुझको दीवनी,

कोई कहे मुझको मस्तानी,
मैंने तो अपनी ज़िंदगानी,
कर दी नाम तुम्हारे,
कब आओगे मुरलिया वालें।।



माना मैं हूँ एक गवारन,

आन गांव की एक बंजारन,
जैसी भी हूँ मेरे मोहन,
मुझको तू अपना ले,
कब आओगे मुरलिया वालें।।



लगी मेरी अब तुझपे बाज़ी,

तेरी रजा में हूँ मैं राज़ी,
जीवन नैया ओ मेरे मांझी,
कर दी तेरे हवाले,
कब आओगे मुरलिया वालें।।



तेरी प्रेम पुजारन रस्ता देखे,

कब आओगे मुरलिया वालें,
एक तेरी जोगन राह निहारे,
कब आओगे मुरलिया वालें।।

Singer – Sona Jadhav

ये भी देखें – मुरलिया वाले कब आओगे म्हारे देश।


Previous articleअगला जनम भी सांवरे लिख ले अपने नाम भजन लिरिक्स
Next articleआजा बेगो बनवारी आ गई मोटी बीमारी लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here