तूने किया ना हरि से प्यार भजन लिरिक्स

तूने किया ना हरि से प्यार,
सारा जीवन दीन्हा गुज़ार,
तेरी ये नादानी है ओ रे मनवा,
तेरी ये कहानी है ओ रे मनवा।।

तर्ज – आने से उसके।



तुमने पाया जो तन,

फिर न पाओगे प्यारे,
तेरा हीरा जीवन,
बीता जाता है सारा का सारा,
माया में रे काहे रे,
तू लिपटlनी है ओ रे मनवा,
तेरी ये कहानी है ओ रे मनवा।।



तेरे दुख का कारण,

तेरी प्रभु के प्रति बेरुखी है,
जो प्रभु के रंग में रंग गया,
तो वो ही सुखी है,
समझा न जो उसको,
वो अज्ञानी है ओ रे मनवा,
तेरी ये कहानी है ओ रे मनवा।।



अरे कर्म कर तू ऐसे,

जिससे सुधरे ये जीवन तुम्हारा,
अरे जन्म और मरण से,
मिल जाएगा रे छुटकारा,
‘राजेन्द्र’ की बात नही,
संतो की बानी है ओ रे मनवा,
तेरी ये कहानी है ओ रे मनवा।।



तूने किया ना हरि से प्यार,

सारा जीवन दीन्हा गुज़ार,
तेरी ये नादानी है ओ रे मनवा,
तेरी ये कहानी है ओ रे मनवा।।

गायक / गीतकार – राजेन्द्र प्रसाद सोनी।
8839262340


Previous articleम्हारी पत राखो गोपाल एक बस थारो सहारो है लिरिक्स
Next articleबाबा का जन्मदिन आया बड़ा सुन्दर दरबार सजाया लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here