आयो है जनम दिन बाबा को भजन लिरिक्स

खाटू नगरी में धूम मची भारी,
आयो है जनम दिन बाबा को,
आयो हैं जनम दिन बाबा को।।



धन्य हुयो पांडव कुल सारो,

जन्मयो अहलवती घर लालो,
कार्तिक उजयारी ग्यारस आयी,
आयो है जनम दिन बाबा को।।



दुल्हन लागे खाटू नगरीया,

सज गए चौक चौबारे गलियां,
मन की बांछे खिल खिल आयी,
आयो हैं जनम दिन बाबा को।।



सब प्रेमी मिल मंगल गावे,

झांझ नगाड़ा ढप ढोल बजावे,
तेरी जय हो कलियुग अवतारी,
आयो है जनम दिन बाबा को।।



व्यासहरि के प्रियतम प्यारे,

जीवन नैया तेरे हवाले,
मेरे श्याम धणी पे सब बलिहारी,
आयो हैं जनम दिन बाबा को।।



खाटू नगरी में धूम मची भारी,

आयो है जनम दिन बाबा को,
आयो हैं जनम दिन बाबा को।।

गायक – महंत हरि भैया।
श्री खाटूश्यामजी मंदिर उज्जैन।
8819921122


Previous articleप्रार्थना है यही मेरी हनुमान जी भजन लिरिक्स
Next articleक्यों घबराता है बावरे क्यों रहता है उदास लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here