बांके बिहारी हमें भूल ना जाना भजन लिरिक्स

बांके बिहारी हमें भूल ना जाना,
जल्दी जल्दी वृन्दावन,
हमको बुलाना,
बांके बिहारी हमे भूल ना जाना।।

तर्ज – परदेसियों से ना।



जपते रहे हम नाम तुम्हारा,

छूटे कभी ना हमसे वृन्दावन प्यारा,
होता रहे तेरे दर पे आना जाना,
बांके बिहारी हमे भूल ना जाना।।



भक्ति की ऐसी लगन लगा दो,

संतो की सेवा का भाव जगा दो,
हर वर्ष उत्सव अपना यूँ ही मनवाना,
बांके बिहारी हमे भूल ना जाना।।



कथा कीर्तन से होता जीवन पवित्र,

साधन बताते यही ‘चित्र विचित्र’,
यूँ ही लुटाना अपनी किरपा का खजाना,
Bhajan Diary Lyrics,
बांके बिहारी हमे भूल ना जाना।।



बांके बिहारी हमें भूल ना जाना,

जल्दी जल्दी वृन्दावन,
हमको बुलाना,
बांके बिहारी हमे भूल ना जाना।।

स्वर / रचना – श्री चित्र विचित्र महाराज जी।


Previous articleहे शिव शंकर डमरुधारी गंगाधारी हे त्रिपुरारी भजन लिरिक्स
Next articleतेरे दरश को आए भोले तेरी शरणों में शिव भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here