कान्हा तेरी मुरली की जो धुन बज जाए भजन लिरिक्स

कान्हा तेरी मुरली की,
जो धुन बज जाए,
ग्वाले नाचे गोपियाँ,
नाचे सारी टोलियाँ,
राधा नाचे झूम झूम,
कान्हा तेरीं मुरली की,
जो धुन बज जाए।।



कुंज गली में जैसे,

बाजे बासुरिया,
दीवानी तैसे हुई,
ब्रज की नगरिया,
खींची चली जाए गोपी,
बन के बावरिया,
इत उत भागे बेसूध,
सारी गुजरिया,
कैसा जादूगर तू,
सांवला कन्हैया,
कान्हा तेरीं मुरली की,
जो धुन बज जाए।।



मतवाली हो गई,

धुन सुन गैया,
बछड़ो को छोड़ भागी,
देखो सारी गैया,
जहाँ है कन्हैया,
वही सारी गैया,
थन से दूध,
बहाने लगी गैया,
यमुना नदी तो लागे,
दूध की नदियां,
कान्हा तेरीं मुरली की,
जो धुन बज जाए।।



ममता की मारी देखो,

यशोमति मैया,
धुन सुन बंसी की,
व्याकुल हुई मैया,
माखन निकाले झट,
दही मथे मैया,
बेसुध बोले माखन,
खा ले रे कन्हैया,
कैसी तेरी लीला है,
जग के रचैया,
Bhajan Diary Lyrics,
कान्हा तेरीं मुरली की,
जो धुन बज जाए।।



कान्हा तेरी मुरली की,

जो धुन बज जाए,
ग्वाले नाचे गोपियाँ,
नाचे सारी टोलियाँ,
राधा नाचे झूम झूम,
कान्हा तेरीं मुरली की,
जो धुन बज जाए।।

स्वर – अनूप जलोटा जी।


Previous articleहे आनंदघन मंगलभवन नाथ अमंगलहारी भजन लिरिक्स
Next articleइनके मन में है राम बसे इनको तो किसी की खबर नहीं लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here