मेरी मैया ने ओढ़ी लाल चुनरी भजन लिरिक्स

मेरी मैया ने ओढ़ी लाल चुनरी,
हीरो मोती जड़ी गोटेदार चुनरी,
हीरो मोती जड़ी गोटेदार चुनरी,
कमाल चुनरी, कमाल चुनरी।।



झिलमिल सितारों जड़ी,

माँ की चुनरिया,
लश्कारा मारे माँ के,
माथे की बिंदिया,
हीरो मोती जड़ी गोटेदार चुनरी,
हीरो मोती जड़ी गोटेदार चुनरी,
कमाल चुनरी, कमाल चुनरी।।



लाल चोला माँ का लाल,

फुलों का हार है,
हाथों में चूड़ा लाल,
मेहँदी चटकार है,
लाल रत्नो की पहनी,
है मैया मुंदरी,
हीरो मोती जड़ी गोटेदार चुनरी,
हीरो मोती जड़ी गोटेदार चुनरी,
कमाल चुनरी, कमाल चुनरी।।



आये नवराते पावन,

शुभ घडी आई,
बच्चो की याद ‘कुंदन’,
माँ को सताई,
बांटने प्यार पर्वत से,
मैया उतरी,
हीरो मोती जड़ी गोटेदार चुनरी,
हीरो मोती जड़ी गोटेदार चुनरी,
कमाल चुनरी, कमाल चुनरी।।



मेरी मैया ने ओढ़ी लाल चुनरी,

हीरो मोती जड़ी गोटेदार चुनरी,
हीरो मोती जड़ी गोटेदार चुनरी,
कमाल चुनरी, कमाल चुनरी।।

Singer – Toshi Kaur


Previous articleबांके बिहारी लाल तेरी जय होवे भजन लिरिक्स
Next articleदुःख की बदली जब जब मुझ पे छा गई माता भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here