काम होगा वही जिसे चाहोगे राम भजन लिरिक्स

काम होगा वही जिसे चाहोगे राम,
अपने स्वामी को,
अपने स्वामी को सेवक क्या समझाएगा।।



सागर में तेर रहे पत्थर यह सारे,

इनमे बसे है श्री रामजी हमारे,
वही डूब गये पत्थर नही जिनमे राम,
अपने स्वामी को,
अपने स्वामी को सेवक क्या समझाएगा।।



लंका जलाए छोटा सा बानर,

असुरो को मार दिया पार किया सागर,
बड़ी महिमा है नाम की, तुम्हारे हे राम,
अपने स्वामी को,
अपने स्वामी को सेवक क्या समझाएगा।।



भक्ति में डूबे कहे हनुमान जी

सिने से अपने लगाए है राम जी,
भक्त तुमसा नही कोई, बोले है राम,
भक्त तुमसा नही कोई वीर हनुमान,
भक्त तुमसा नही कोई बलि बलवान,
अपने स्वामी को,
अपने स्वामी को सेवक क्या समझाएगा।।



काम होगा वही जिसे चाहोगे राम,

अपने स्वामी को,
अपने स्वामी को सेवक क्या समझाएगा।।

Previous articleमाँ मुराद कर पूरी आस रहे ना अधूरी भजन लिरिक्स
Next articleअब ना रोको ना रोको माँ के द्वार जाने दो भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here