कलयुग में शनिदेव की महिमा महान है भजन लिरिक्स

कलयुग में शनिदेव की,
महिमा महान है,
बदले समय की चाल जो,
बदले समय की चाल जो,
ऐसा तूफान है,
कलियुग में शनिदेव की,
महिमा महान है।।



दृष्टि दया की हो अगर,

उसको बना दिया,
दुनिया में उसके नाम का,
सिक्का चला दिया,
ये न्याय के है देवता,
किरपा निधान है,
कलियुग में शनिदेव की,
महिमा महान है।।



घनघोर आँधियों में भी,

कोई फिकर नहीं,
जब साथ हो रवि तनय,
कोई भी डर नहीं,
ये है दया की मूर्ति,
करुणा की खान है,
कलियुग में शनिदेव की,
महिमा महान है।।



दुःख दर्द जो आए कभी,

इनको पुकार लो,
शनिदेव को मना के तुम,
जीवन संवार लो,
‘नरसी’ ये जिंदगी बने,
जन्नत समान है,
Bhajan Diary Lyrics,
कलियुग में शनिदेव की,
महिमा महान है।।



कलयुग में शनिदेव की,

महिमा महान है,
बदले समय की चाल जो,
बदले समय की चाल जो,
ऐसा तूफान है,
कलियुग में शनिदेव की,
महिमा महान है।।

Singer / Lyrics – Naresh Narsi Ji


Previous articleहारा मैं जब जब भी साथ निभाया भजन लिरिक्स
Next articleखाटू में बैठा बाबा श्याम स्वर्ग से सुन्दर इनका धाम लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here