हरि नाम का तू भजन थोड़ा करले भजन लिरिक्स

हरि नाम का तू,
भजन थोड़ा करले,
प्रभु से मिलन,
का जतन थोड़ा करले,
हरि नाम का तु,
भजन थोड़ा करले।।



शबरी के घर प्रभु,

चल कर आए,
उस भक्तन को,
दरस दिखाए,
हरि को पाने का,
प्रण थोड़ा करले,
हरि नाम का तु,
भजन थोड़ा करले।।



भरी सभी में,

द्रोपदी पुकारे,
हरि आकर के,
चिर बढ़ावे,
हरि चरणों में,
नमन थोड़ा करले,
हरि नाम का तु,
भजन थोड़ा करले।।



राणा ने मीरा को,

जहर पिलाया,
जहर का प्याला,
अमृत बनाया,
हरि दर्शन का,
जतन थोड़ा करले,
हरि नाम का तु,
भजन थोड़ा करले।।



भक्त से बढ़कर,

भक्ति बड़ी है,
हरि के नाम में,
वो शक्ति बड़ी है,
हरि नाम का,
सुमिरन थोड़ा करले,
Bhajan Diary Lyrics,
हरि नाम का तु,
भजन थोड़ा करले।।



हरि नाम का तू,

भजन थोड़ा करले,
प्रभु से मिलन,
का जतन थोड़ा करले,
हरि नाम का तु,
भजन थोड़ा करले।।

Singer – Sanjay Chauhan

यह भी देखे – मुक्ति का कोई तू जतन।


Previous articleमेरी माँ को खबर हो गई देवी भजन लिरिक्स
Next articleदयालु हो दया करके संभालो भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here