तूने अजब रचा भगवान भाग्य इस नारी का भजन लिरिक्स

तूने अजब रचा भगवान,
भाग्य इस नारी का,
नारी का इस नारी का,
तुने अजब रचा भगवान,
भाग्य इस नारी का।।



बेटी बनके घर में आई,

मात पिता ने कर दी पराई,
तूने कैसा दिया अभिशाप,
भाग्य इस नारी का,
तुने अजब रचा भगवान,
भाग्य इस नारी का।।



लक्ष्मी बन ससुराल में आई,

दान दहेज भी साथ में लाई,
बदले मे मिला अपमान,
भाग्य इस नारी का,
तुने अजब रचा भगवान,
भाग्य इस नारी का।।



मायका बोले बेटी परायी,

सासरिये बोले पराये घर ते आई,
घर कौन सा बेटी का,
भाग्य इस नारी का,
तुने अजब रचा भगवान,
भाग्य इस नारी का।।



सास ससुर की पूजा कीनि,

घर परिवार की सेवा किनी,
कलयुग की पडी है मार,
भाग्य इस नारी का,
Bhajan Diary Lyrics,
तुने अजब रचा भगवान,
भाग्य इस नारी का।।



तूने अजब रचा भगवान,

भाग्य इस नारी का,
नारी का इस नारी का,
तुने अजब रचा भगवान,
भाग्य इस नारी का।।

स्वर – रेखा गर्ग।
प्रेषक – मुदित शर्मा।
6261322133


Previous articleवर दे वीणा वादिनि वर दे माँ सरस्वती वंदना लिरिक्स
Next articleदेखा है पहली बार मोहन की आँखों में प्यार भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here