साँचा बाबा का दरबार है भजन लिरिक्स

साँचा बाबा का दरबार है,
यहाँ होता चमत्कार है,
हार के जो भी आता यहाँ,
श्याम बनता मददगार है,
सांचा बाबा का दरबार है।।

तर्ज – ये तो सच है की भगवान।



पापी हो कपटी हो,

या कोई बेईमान,
एक पल में ही ये,
उसको लेता पहचान,
भाव सच्चे है जिसके अगर,
उसको करता ये स्वीकार है,
हार के जो भी आता यहाँ,
श्याम बनता मददगार है,
सांचा बाबा का दरबार है।।



दानी जग में बड़े,

ऐसा दानी नहीं,
इसकी शक्ति का भी,
कोई सानी नहीं,
लाज लुट जाए खुद की चाहे,
भक्तो के खातिर तैयार है,
हार के जो भी आता यहाँ,
श्याम बनता मददगार है,
सांचा बाबा का दरबार है।।



काम कैसा भी हो,

बनते देखा यहाँ,
रोती आँखों को भी,
हँसते देखा यहाँ,
है असंभव यहाँ कुछ नहीं,
‘मोहित’ ऐसा ये दरबार है,
Bhajan Diary,
हार के जो भी आता यहाँ,
श्याम बनता मददगार है,
सांचा बाबा का दरबार है।।



साँचा बाबा का दरबार है,

यहाँ होता चमत्कार है,
हार के जो भी आता यहाँ,
श्याम बनता मददगार है,
सांचा बाबा का दरबार है।।

Singer – Ekta Sarraf


Previous articleजो उज्जैन की शान है वो बाबा महाकाल है भजन लिरिक्स
Next articleमैं लाडली शेरोवाली की माता भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here