विश्वास जरुरी है खाटू श्याम भजन लिरिक्स

विश्वास जरुरी है,

दोहा – चल भगता हूण श्याम दे चलिए,
साडा दूजा होर ना ठिकाणा,
जग सारा हूण रेन बसेरा,
आज रुक ना कल टूर जाणा।



तेरा साथ निभायेगा,

विश्वास जरुरी है,
तेरी बिगड़ी बनाएगा,
विश्वास जरुरी हैं।।



जिस दिन भी तू सच्चे मन से,

इसका हो जाएगा,
उस दिन से तू हर पल इसको,
अपने संग पाएगा,
तेरे संग संग चलेगा ये,
तेरे संग संग चलेगा ये,
आभास जरुरी है,
आभास जरुरी है।।



होके मगन तू जब भी,

इसके भजनों को गाएगा,
गर हो भरोसा पक्का,
तेरे सामने आएगा,
प्यास नैनों की बुझाएगा,
प्यास नैनों की बुझाएगा,
पर प्यास जरूरी है,
पर प्यास जरूरी है।।



श्याम नाम की मस्ती में तू,

‘अरविन्द’ अब तो खो जा,
छोड़ के चिंता और फिकर तू,
गोद में इसकी सो जा,
हाथ सिर पे फिराएगा,
हाथ सिर पे फिराएगा,
एहसास जरुरी है,
एहसास जरुरी है।।



तेरा साथ निभायेगा,

विश्वास जरुरी हैं,
तेरी बिगड़ी बनाएगा,
विश्वास जरुरी हैं।।

Singer & Writer – Arvind Sahal


Previous articleजब जब भी विपदा आई मेरा श्याम बना है सहाई भजन लिरिक्स
Next articleअम्बे रानी ने अपना समझ कर मुझे भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here