मानो तो मैं गंगा माँ हूँ ना मानो तो बहता पानी भजन लिरिक्स

मानो तो मैं गंगा माँ हूँ,
ना मानो तो बहता पानी,
जो स्वर्ग ने दी धरती को,
मैं हूँ प्यार की वही निशानी,
मानो तो मै गंगा माँ हूँ,
ना मानो तो बहता पानी।।



युग युग से मैं बहती आई,

नील गगन के नीचे,
सदियो से ये मेरी धारा,
ये प्यार की धरती सींचे,
मेरी लहर लहर पे लिखी है,
मेरी लहर लहर पे लिखी है,
इस देश की अमर कहानी,
मानो तो मै गंगा माँ हूँ,
ना मानो तो बहता पानी।।



हरी ॐ हरी ॐ हरी ॐ।

कोई वजब करे मेरे जल से,
कोई वजब करे मेरे जल से,
कोई मूरत को नहलाए,
कही मोची चमड़े धोए,
कही पंडित प्यास बुझाए,
ये जात धरम के झगड़े,
ये जात धरम के झगड़े ओ,
इंसान की है नादानी,
मानो तो मैं गंगा मा हूँ,
ना मानो तो बहता पानी।।



हर हर गंगे हर हर गंगे।

गौतम अशोक अकबर ने,
यहा प्यार के फूल खिलाए,
तुलसी ग़ालिब मीरा ने,
यहा ज्ञान के दिप जलाए,
मेरे तट पे आज भी गूँजे,
मेरे तट पे आज भी गूँजे,
नानक कबीर की वाणी
मानो तो मैं गंगा मा हूँ,
ना मानो तो बहता पानी।।



मानो तो मैं गंगा माँ हूँ,

ना मानो तो बहता पानी,
जो स्वर्ग ने दी धरती को,
मैं हूँ प्यार की वही निशानी,
मानो तो मै गंगा माँ हूँ,
ना मानो तो बहता पानी।।

Singer – Vidhi Sharma


Previous articleओ माँ मेरी पत रखियो सदा लाटावालीये भजन लिरिक्स
Next articleगंगा मैया में जब तक ये पानी रहे भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

2 COMMENTS

    • Sabhi Bhajano Ko Apne MObile me Offline dekhne ke liye, Download kare “Bhajan Diary” App aj hi.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here