जल जाए जिव्हा पापनी राम के बिना भजन लिरिक्स

जल जाए जिव्हा पापनी,
राम के बिना,
राम के बिना हो भैया,
राम के बिना हो भैया,
श्याम के बिना,
जल जाये जिव्हा पापनी,
राम के बिना।।



पंछी पंख बिन बिच्छू डंक बिन,

आरती शंख बिना,
गणित अंक बिन कमल पंक बिन,
निशा मयंक बिना,
व्यर्थ भ्रमण चिंतन भाषण,
नहीं अच्छे काम बिना,
जल जाये जिव्हा पापनी,
राम के बिना।।



क्षत्रिय आन बिन बिप्र ज्ञान बिन,

घर संतान बिना,
देह प्राण बिन हाथ दान बिन,
भोजन मान बिना,
मोर का है बेकार नाचना,
जीव घनश्याम बिना,
जल जाये जिव्हा पापनी,
राम के बिना।।



क्रिया कान्त बिन मठ महंत बिन,

हाथी दंत बिना,
ग्राम पंच बिन ऋतु बसंत बिन,
आदि अंत बिना,
नाम बिना नर ऐसे जैसे,
अश्व लगाम बिना,
जल जाये जिव्हा पापनी,
राम के बिना।।



जल जाए जिव्हा पापनी,

राम के बिना,
राम के बिना हो भैया,
राम के बिना हो भैया,
श्याम के बिना,
जल जाये जिव्हा पापनी,
राम के बिना।।

गायक – नितेश पांडेय।
प्रेषक – बबलू साहू
+91 62610 38468


Previous articleदिव्य धरा यह भारती छलक रहा आनंद लिरिक्स
Next articleराधा रानी हमारी सरकार फिकर मोहे काहे की भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here